Thursday , June 1 2023

डेंगू की जांचों के लिए रेट हुए फिक्स, अब नहीं वसूले जा सकेंगे मनमाने दाम

लखनऊ. Dengue Test Fees. राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा इनसे जुड़ी जांचों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। अलग-अलग लैब में अलग-अलग रेट हैं। कहीं-कहीं तो मनमानी फीस ली जा रही है। जैसे डेंगू की जांच के लिए 1500 से 1700 रुपये तक वसूलने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए यूपी स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जांचों की फीस फिक्स कर दी है। राजधानी लखनऊ में किसी भी लैब में एलाइजा टेस्ट के लिए अधिकतम 1200 रुपये लिए जाएंगे, तो प्लेटलेट्स की जांच के लिए 250 रुपये लगेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने जांचों की मूल्य की सूची जारी की है। इससे अब लैब चलाने वाले डेंगू या अन्य बीमारियों से संबंधित जांच के लिए अधिक शुल्क नहीं वसूल कर पाएंगे। संचारी रोग के नोडल इंचार्ज डॉ. संदीप सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने निजी लैब में मनमानी वसूली रोकने के लिए अलग-अलग जांच के दाम तय करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में जांच के दाम से संबंधित सूची दोबारा जारी की गई है। अगले बदलाव तक यही सूची लागू रहेगी। यह भी बताया कि यदि किसी लैब ने ज्यादा फीस वसूली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये है मूल्य सूची    – रुपये
एनएस1 एलाइजा लैब में (डेंगू)- 1200
एनएस1 एलाइजा घर से (डेंगू)- 1400
एनएस1 कार्ड टेस्ट (डेंगू)- 1000
आईजीएम एलाइजा लैब में (टायफॉयड)- 750
आईजीएम एलाइजा घर से (टायफॉयड)- 800
आईजीए एलाइजा लैब में (सीलियक)- 750

आईजीए एलाइजा घर से (सीलियक)- 800
आईजीए कार्ड टेस्ट (सीलियक)- 600
स्क्रब टाइफस एलाइजा लैब में- 1200
स्क्रब टाइफस एलाइजा घर से- 1400
प्लेटलेट काउंट लैब में- 250
प्लेटलेट काउंट घर से- 350
एक यूनिट प्लेटलेट आरडीपी- 400