Thursday , June 1 2023

चेहरे पर दही का सही इस्तेमाल अगर आप जान गये, तो घर बैठे पा लेंगे पार्लर से भी जबरदस्त निखार

लखनऊ. Curd Facial: आम तौर पर महिलाओं को खूबसूरत और बेदाग चेहरे के लिए महीने भर में एक बार तो फेशियल करवाना ही पड़ता है। लगभग सभी महिलाएं फेशियल कराने के लिए पार्लर जाती हैं, लेकिन अब हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनकी मदद से आप घर पर ही पार्लर से कहीं ज्यादा निखार पा सकती हैं। आप घर बैठे ही नेचुरल चीजों की सहायता से अपनी स्किन को निखार सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन इन नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से आपके चेहरो को मिलने वाला निखार ब्यूटी पार्लर से कई गुना ज्यादा जबरदस्त होगा। तो आपको बता दें कि उन तमाम नेचुरल चीजों में दही भी शामिल है। वैसे तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि दही को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसको चेहरे पर सही तरीके से इस्तेमाल करके इसकी मदद से घर पर ही फेशियल कर सकते हैं और चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं।

दही में काफी फायदे
स्किन एक्सपर्ट्स डा. अजय मसीह की मानें तो दही सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ये ऑयली से लेकर ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड चेहरे के पिंपल्स दूर करने में काफी मदद करता है। साथ ही दही त्वचा को नमी भी पहुंचाता है। दही के इस्तेमाल से झुर्रियां कम होती हैं। दही से स्किन काफी मॉश्चराइज होती है और आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी कम होते हैं। इसके अलावा दही के इस्तेमाल से मुंहासों से भी काफी बचाव होता है।

जानें दही का फेस पर सही इस्तेमाल और उसके फायदे

  1. दही से क्लिंजिंग (Clinging with Curd)

कोई भी फेशियल करने में सबसे पहला स्टेप क्लिंजिंग का प्रोसेस होता है। इसके लिए आपको दही की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले थोड़े से दही को हाथ में लेकर फेस पर लगाएं और फिर इससे सर्कुलर मोशन में अच्छे से करीब 10 मिनट तक मसाज करें। अच्छे से मसाज करने के बाद रुई की मदद से इसे साफ करें।

  1. दही से स्क्रबिंग (Scrubing with Curd)

स्किन केयर में खास तौर पर चावल का आटा काफी अच्छा होता है। इसलिए स्क्रबिंग में दही के साथ आप चावल का आटा मिलाएं। इन दोनों के मिश्रण की मदद से करीब 5 से 10 मिनट तक फेस पर अच्छे से स्क्रब करें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी निकल जाएगी।

  1. दही से मसाज (Massage with Curd)

आपको बता दें कि दही का फेशियल करने से चेरहे पर जबरदस्त निखार पाया जा सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि फेशियल में मसाज काफी जरूरी होता है, मसाज एक ऐसी चीज है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इससे स्किन की डेड सेल्स भी एक्टिवेट होने लगती हैं। आप दही में जैतून या बादाम का तेल मिलाकर मसाज कर सकते हैं। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रिलेक्स करने की जरूरत होती है।

  1. दही फेस पैक (Curd Face Pack)

    आपको बता दें कि दही फेस पैक की मदद से चेहरे की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। फेस मास्कस्किन टाइड करने और पोर्स को क्लोज करने में काफी मदद मिलती है। दही से पैक बनाने के लिए इसमें कॉफी मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए इसे चेरहे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर दें। वहीं रात में सोने से पहले दही फेस पैक से ऐसा करने से चेहरे पर काफी निखार आने लगता है।