Saturday , June 3 2023

महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

लखनऊ. महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को प्रदेश में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर माला पहनाकर विरोध दर्ज कराया गया। लखनऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी व युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर व मोटरसाइकिल पर माला चढ़ाकर बढ़ती मंहगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुआ और एक आम जनता का व्यापक समर्थन मिला। प्रदर्शन के प्रथम चरण में आज कांग्रेस नेताओं/कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मंहगाई के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नेताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर मार्च कर विरोध किया तो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, एटा और बरेली मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर ,सीतापुर, लखनऊ, और बाराबंकी, बहराइच, रायबरेली, सुलतानपुर, अमेठी, बलिया, वाराणसी, श्रावस्ती सहित कुशीनगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आमजन सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मनोज यादव ने लखनऊ हाइकोर्ट पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ के प्रदर्शन में शामिल रहे ये लोग
लखनऊ के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी पूर्व विधायक इंदल रावत प्रदेश मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी , प्रदेश प्रवक्ता मुकेश चौहान प्रवक्ता पंकज तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकार नाथ सिंह, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डे , पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, संजय श्रीवास्तव, सोमेश चौहान, मीडिया पैनलिस्ट आस्था तिवारी, श्रम प्रकोष्ठ चेयरमैन इरशाद अली, गोविंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर, इस्लाम अली, मीडिया विभाग के हम्माम वाहिद, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे, अवनीश शुक्ला, सोमेश चौहान, वीरेंद्र त्रिपाठी, वर्चस्व पांडे, प्रदीप ठकुराई, मृदुल शुक्ला विवेक मिश्रा, देवांश तिवारी, अजीत सिंह, मनोज यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थिति थे।