Sunday , May 28 2023

सीएम योगी ने आगरा मेट्रो का किया डिजिटल अनावरण, पीले रंग में क्या खूब लग रही मेट्रो

आगरा. ताजनगरी आगरा को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मेट्रो ट्रेन के मॉडल का अनावरण किया। साथ ही इस परियोजना का स्थानीय निरीक्षण किया व मेट्रो डीपो में चल रहे कार्यों को देखा। इस बार मेट्रो ट्रेन का रंग पीला होगा । यह सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक चलेगी। मेट्रो का निर्माण वड़ोदरा, गुजरात के सावली में हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण व डिजिटल लुक के अनावरण के बाद यहां पौधारोपण भी किया।

ये भी पढ़ें- फिर चला ‘योगी बाबा’ का बुलडोजर, श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे को गिराया गया, सोसाइटी वालों ने बांटी मिठाई

क्या है खास-

आगरा को कुल 28 मेट्रो मिलेंगी। मेट्रो पूरी तरह से आधुनिक होगी। यात्री सेवा के लिए तीन कोच वाली यह ट्रेन होगी। इसके संचालन के लिए 8379.62 करोड़ रुपयों की लागत से 29.4 किमी लंबे दो मेट्रो कॉरीडोर बनाए जाएंगे। पहला कोरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच बन रहा है। वहीं उपरिमगारी सेक्सन का 80 प्रतिशत काम हो चुका है।इसके उपरिगामी सेक्शन का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। डिपो का भी लगभग 60 प्रतिशत काम हो गया है। तीन भूमिगत स्टेशन की डीवाल काम चल रहा है। पहले कारीडोर पर 13 स्टेशन हैं। इसमें से छह एलिवेटिड और सात भूमिगत स्टेशन हैं।

पीले रंग का महत्व-

पहली मेट्रो का रंग आध्यात्म के रंग यानी पीले रंग में रंगा होगा। यूं तो हर रंग अपनी विशेषता होती है, लेकिन आध्यात्म की हिसाब से देखा जाए तो पीला रंग सबसे अधिक महत्व रखता है। पीला रंग गुरु ग्रह का होता है, जो भाग्य को जगाने वाला ग्रह होता है। शुभ काम व पूजा पाठ में पीले रंग का प्रयोग होता है। यह रंग सूर्यदेव, मंगल व बृहस्पति जैसे ग्रहों का प्रतिनिधित्व भी करता है।