Tuesday , June 6 2023

UP Elections 2022: यूपी में अब किसानों के मुद्दों पर सियासी घमासान, अखिलेश के अन्न संकल्प पर भाजपा का पलटवार

लखनऊ. UP Elections 2022- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को हराने के लिए हाथ में अन्न लेकर संकल्प लिया। कि “हम सभी लोग अन्न संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अन्याय और अत्याचार किया उनको हटाएंगे, हराएंगे।” साथ ही प्रदेश के किसानों और आम जनमानस से भी भारतीय जनता पार्टी को हराने की अपील भी की। अखिलेश यादव के अन्न संकल्प को ढोंग बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तीखे शब्दबाण छोड़े।

सुनें- आज की बड़ी खबरें…