
लखीमपुर खीरी. UP Elections 2022- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखीमपुर खीरी में पांच जनसभाएं की। सभी जनसभाओं में उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी ही रही। कहाकि इत्र वाले मित्र ने प्रदेश की गरीब जनता का सारा पैसा हड़प लिया। ऐसे लोगों से निपटने के लिए जनता इस बार भी उनको सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेगी। ‘सबका साथ सबका विकास’ की की बात कहते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले तो बिजली की भी जाति हुआ करती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने कभी भी जाति व धर्म देखकर विकास नहीं किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है। राम मंदिर का निर्माण कराया गया। संविधान निर्माता बाबा साहेब के लिए भी काम किया। बाबा साहब के कार्यकाल से उनके अंत तक की यात्रा का पंचतीर्थ बनाया है। भाजपा ने जाति पांति भेद भाव के आधार पर कार्य नहीं किया। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान व सुरक्षा दी है। यह चुनाव प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए आपके बीच आया हूं। जनपद की समस्याओं में बाढ़ सहित तमाम समस्याओं का निराकरण किया गया।
मोहम्मदी, लखीमपुर की जनसभा में… https://t.co/eXRX8v3qU8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 20, 2022
मुख्यमंत्री ने कहाकि , 2017 से पहले प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। अपहरण होता था। सपा सरकार में आतंकियों को जमानत दिलाई जाती थी। गोला की धरती पर आज यह कह सकता हूं कि अब कर्फ्यू नहीं लगता है। हर हर बम-बम के जयघोष से गोला गुजायमान होता रहा। प्रदेश में शांति-समृद्धि और किसान की खुशहाली के लिए काम हो रहा है। पूर्व में प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया। कहा कि सूब के किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया, इनमें खीरी जनपद के 45 हजार किसान हैं। सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।