उन्नाव. भारत माता के अमर शहीद सपूत चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली बदरका उन्नाव जिले में है। यहां उनकी माता जगरानी देवी का भी स्मारक है। The NH Zero की टीम महान क्रांतिकारी Chandrashekhar Azad की जन्मस्थली यानी उन्नाव के बदरका गांव पहुंची और जायजा लिया। दोनों ही स्मारकों की देखरेख नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़ा, कीचड़ और गोबर दिखा। आजाद की मूर्ति के आसपास गंदगी का अंबार दिखा। पूछने पर ग्रामीण काफी नाराज दिखे। कहा कि यहां सिर्फ नेता पत्थर लगवाने आते हैं, विकास नाम की कोई चीज नहीं। कुछ ने कहा कि पैसा तो बहुत आता है, लेकिन भ्रष्टाचार का दानव उसे निगल लेता है।
