
दिल्ली. Brahmastra 9 days box office collection. ब्रह्मास्त्र ने अपने दूसरे वीकेंड में भी लोगों को मन मोह लिया है। गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन दूसरे शुक्रवार को इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली। दूसरे शुक्रवार को जहां फिल्म ने करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं शनिवार को इसमें लंबी छलांग देखने को मिली है। शनिवार को रणबीर-आलिया की फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ ही ये दो सौ करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच गई है। फिल्म का नौ दिनों का नेट कलेक्शन 197.90 करोड़ हो गया है।
फिल्म समीक्षक व ट्रेड अनॉलिस्ट सुमित कडेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि ब्रह्मास्त्र प्रतिदिन कमाई को देखें तो पहला सप्ताह में शुक्र – 37.50 करोड़, शनि – 42.50 करोड़, रवि – 45 करोड़, सोम – 16.40 करोड़, मंगल – ₹ 12.50 करोड़, बुध – 10.50 करोड़, गुरु – 9 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे सप्ताह में शुक्र – 9.50 करोड़, शनि – 15 करोड़ कमाए हैं। भारत में सभी भाषाओं से फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 197.90 करोड़ हो गया है। इसमें हिंदी भाषा से 178 करोड़ और दक्षिण भाषाओं से 20 करोड़ का कलेक्शन शामिल हैं।
भूल भुलैया और सूर्यवंशी को पछाड़ा-
फिल्म ने कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ (185.92 करोड़) को पछाड़ दिया है। फिल्म अब इस वर्ष की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अयान मुकर्जी निर्देशित फिल्म अब केवल ‘दि कश्मीर फाइल्स’ (252.90 करोड़) से पीछे है, जिसे जल्द ही वो पछाड़ सकती है। अनुमान है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ आज रविवार के कलेक्शन के साथ ही 215 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लेगी।