
बाराबंकी. BJP Tiranga Yatra: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की धूम मची है। इसी क्रम में भाजपा ने आज बाराबंकी की दरियाबाद, सदर और कुर्सी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी के दीवानों को याद किया। हांथो में तिरंगा लहराते भाजपाई रघुपति राघव राजराम, पतित पावन सीता राम, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे गीतों को गाते हुए मुख्यमार्गों से गुजर रहे थे। जोश से लबरेज कार्यकर्ता देश भक्ति के जयकारे भी लगा रहे थे।
BJP की तिरंगा यात्रा
दरियाबाद विधानसभा के भिटरिया से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। जबकि बाराबंकी शहर में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा बतौर मुख्य अतिति मौजूद रहीं। वहीं कुर्सी विधानसभा में बेलहरा स्थित बाबा साहब मंदिर से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने किया। जबकि भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में बाइक यात्रा निकाली।
हर घर तिरंगा अभियान
प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। जबकि जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश नेतृत्व प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहा है। अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कार्यकताओं में काफी जोश दिख रहा है। उन्होंने बताया कि 11 और 12 अगस्त को गांवों में प्रभातफेरी निकाल कर भाजपा कार्यकर्ता आजादी के जश्न की अलख जगायेंगे।
ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अजीत प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, डॉ रामकुमारी मौर्य, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, शीलरत्न मिहिर, रामेश्वरी त्रिवेदी, रचना श्रीवास्तव, रोहित सिंह, आशुतोष अवस्थी, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ज्ञानू, रोहिताश्व दीक्षित, राकेश पटेल, संजीव वर्मा और सरिता सिंह समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।