Thursday , June 1 2023

BJP नेता ने महिला से की बदसलूकी, दी गालियां, मामला दर्ज, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

नोएडा. नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स में कथित तौर पर भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का एक महिला से गालीगलौज, धक्का देते व धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहार श्रीकांत फराह है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रैंड ओमेक्स से उसकी कार को जब्त कर लिया है।

मामला नोएडा सेक्टर 93 बी के ग्रैंड ओमेक्स में शनिवार सुबह का ही है। वीडियो में साफ दिख रहा है श्रीकांत त्यागी और एक महिला एक पौधे को लेकर बहस कर रहै हैं। इस बीच वह महिला को गंदी गालियां भी दे रहा है व धमकी दे रहा है। देखते ही देखते वह उसे धक्का दे देता है और उसे गाली देते हुए धमकाता है। इस घटना के वक्त मौके पर कई लोग मौजूद है, लेकिन मजाल कि किसी ने बीच बचाव किया हो।

मामला दर्ज-

यह वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकिता शर्मा ने वीडियो जारी कर बताया कि सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला-

भाजपा का नाम जुड़ता देख विपक्ष हमलावर हुआ तो बीजेपी ने पूरे विवाद से पल्ला झाड़ लिया। वह साफ कहा कि श्रीकांत त्यागी पार्टी के सदस्य नहीं है। बीजेपी नोएडा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि श्रीकांत त्यागी कुछ साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन अब न स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी में हैं न ही। भाजपा नोएडा के अध्यक्ष का कहना है कि हम सोसाइटी के लोगों व आम जनता के साथ हैं। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।