
आगरा. UP Elections 2022- उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण में 815 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मथुरा विधानसभा सीट से सबसे अधिक 27 कैंडिडेट का नामांकन किया है। 10 फरवरी को यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें एक उम्मीदवार भदावर रिसायत की रानी पक्षालिका सिंह हैं जो पहले चरण की सबसे महिला अमीर उम्मीदवार हैं। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने आगरा की बाह विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। नामांकन के दौरान रानी पक्षालिका सिंह ने चुनाव आयोग को कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उनके पास कुल 58 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं, 61 वर्षीय रानी के पास 132 हथियार हें जिनमें दो बंदूक, एक राइफल, एक कार्बाइन, 8 चाकू, 31 डैगर और 53 छुरे हैं। 2017 में निर्वाचित हुई अमीर महिला विधायकों की सूची में भी वह टॉप पर थीं। बीहड़ की रानी के नाम से मशहूर रानी पक्षलिका सिंह स्नातक हैं।
रानी पक्षालिका सिंह का परिवार पहले समाजवादी पार्टी के साथ था। 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रानी और उनके पति राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भाजपा में शामिल हो गये। 2017 के विधानसभा चुनाव में रानी पक्षालिका सिंह ने बाह से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज करते हुए विधायक बनीं।