लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : भारतीय कृषक दल (Bhartiya Krishak Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने The NH Zero से खास बातचीत में कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर उनका दल यूपी की सभी 403 सीटों पर Vidhansabha Chunav लड़ेगा। किसानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए Saroj Dixit ने कहा कि जिस तरह से Kisan Andolan लगातार चल रहा है, ऐसा लगता है कि BJP Government की और इनकी मिलीभगत है।
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था 2022 में किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन लागत जरूर दो गुनी हो गई है। आज किसान महंगे डीजल और महंगी खाद से परेशान है, सरकार और चुनिंदा किसान संगठन सिर्फ बातें करते हैं। सरोज दीक्षित ने जोर देते हुए कहा कि चुनिंदा किसान संगठन सभी किसानों की आवाज नहीं हो सकते। आवारा जानवरों की दुर्दशा पर कहाकि 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को गायों का श्राप लगेगा।
