
दिल्ली. BCCI Players Contracts 2022-2023. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने रविवार को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2022-23 सीज़न के लिए एनुएल प्लेयर कॉनंट्रेक्ट की घोषणा की है। वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट में नामित 26 खिलाड़ी अनुबंध सूची को चार ग्रेड में विभाजित किया गया है – ए+, ए, बी और सी। ग्रेड ए+ के खिलाड़ी 7 करोड़ रुपये के प्ले ब्रैकेट में आते हैं, ग्रेड ए 5 करोड़ रुपये में, ग्रेड बी के लिए 3 करोड़ रुपये और ग्रेड सी के लिए 1 करोड़ रुपए के ब्रैकेट में हैं।
उन 26 खिलाड़ियों में से पांच को वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट में प्रोमोशन मिला है, दो को डीमोट किया गया है, छह अन्य, जो पिछले साल में कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं थे, को वर्तमान सूची में शामिल किया गया है जबकि सात खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हो गए हैं। आईये एक नजर डालते हैं इनकी सूची पर-
सबसे बड़ा लाभार्थी–
रवींद्र जडेजा: ग्रेड A (5 करोड़) से A+ (7 करोड़) में पदोन्नत
हार्दिक पांड्या: ग्रेड सी (1 करोड़) से A (5 करोड़) में पदोन्नत
अक्षर पटेल: बी (3 करोड़ रुपये) से ए (5 करोड़ रुपये) में पदोन्नत
सूर्यकुमार यादव: ग्रेड सी (1 करोड़ रुपये) से बी (3 करोड़ रुपये) में पदोन्नत
शुभमन गिल: ग्रेड सी (1 करोड़ रुपये) से बी (3 करोड़ रुपये) में पदोन्नत
इनका हुआ डिमोशन-
केएल राहुल: ग्रेड ए (5 करोड़) से बी (3 करोड़) में पदावनत
शार्दुल ठाकुर: ग्रेड बी (3 करोड़ रुपये) से घटाकर सी (1 करोड़ रुपये) कर दिया गया
नए सदस्य-
ईशान किशन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत सभी को ग्रेड सी (1 करोड़) में जोड़ा गया है।
यह खिलाड़ी कॉन्ट्रेक्ट से हुए बाहर-
अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा दोनों पिछली बीसीसीआई अनुबंध सूची में ग्रेड बी श्रेणी (5 करोड़) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें 2022-23 के कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं किया गया है। इस बीच, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और दीपक चाहर, जो ग्रेड सी (1 करोड़) का हिस्सा थे, सभी को सूची से हटा दिया गया है।