
प्रयागराज. आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत कमोबेश देश के हर घर पर तिरंगा सजाया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम के नई कॉलोनी महावीरपुरम के प्रत्येक घरों को तिरंगे झंडे से सजाया गया। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के स्वर्णिम अवसर पर योगी सरकार के द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को बेहतर और यादगार बनाने के लिए जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी की है, वहीं शान्तीपुरम के भावी पार्षद प्रत्याशी संजय त्रिपाठी ने शान्तीपुरम के प्रत्येक घरों में तिरंगा बांटने का कार्य किया है।
संजय त्रिपाठी ने राष्ट्रीय तिरंगे के सम्मान में आजादी के 75 वे वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए आह्वान किया है। इसी क्रम में शान्तीपुरम में भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी के नेतृत्व में तिरंगा झंडा आज प्रत्येक घरों पर लगवाया गया। इस दौरान भाजपा नेत्रीनमिथिलेश सोमवंशी ने महिलाओं से 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अपील की।