Saturday , June 3 2023

Sawan 2022: सावन के पूरे महीने अगर गलती से भी कर दिया ये काम, तो नाराज हो जाएंगे भगवान शिव, जानें

लखनऊ. Sawan 2022: सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। शिव भक्तों को इस महीने का खासतौर पर इंतजार रहता है। सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 को तक चलेगा। इस महीने में भागवान शिव की खास पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस महीने में उन्हें प्रसन्न करना काफी आसान होता है। माना जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ कैलाश पर्वत छोड़कर धरती पर विचरण के लिए आते हैं। आपको बता दें कि सावन के महीने में कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो जान लीजिये उन कार्यों के बारे में।

ऐसे भोजन से बचें
सावन के महीने में प्याज, लहसुन और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सावन के महीने में बैंगन का सेवन करना भी एकदम वर्जित माना जाता है।

सुबह-सुबह नहाएं
सावन के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए। सावन भर भोलेनाथ को जल और बेल-पत्र चढ़ाएं तो और उत्तम रहता है।

विलासिता से रहें दूर
सावन महीना तप और साधना का महीना माना जाता है, इसलिए जीवन में विलासिता वाली चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सावन में गद्दे पर नहीं सोना चाहिए। इस दौरान जमीन पर सोना चाहिए।

शरीर पर तेल का न करें इस्तेमाल
माना जाता है कि सावन के महीने में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। साथ ही सावन के महीने में बाल और दाढ़ी भी नहीं कटवानी चाहिए और न ही इस दौरान नाखून काटने चाहिए। सावन के महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. लेकिन आप शिवलिंग का दूध से अभिषेक कर सकते हैं।इससके अलावा इस पूरे महीने में कांसे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए।

दिन के सोने से बचें
सावन के महीने में दिन के समय पर नहीं सोना चाहिए। इस पूरे महीने में आपको सिर्फ रात में सोना चाहिए और बाकी पूरा दिन शिव भक्ति में बिताना चाहिए।

नकारात्मक विचार न आने दें
सावन के महीने में मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार या किसी के लिए कुछ बुरा नहीं सोचना चाहिए। अगर आप शिवजी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इस महीने में अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान जरूर करें।