
दिल्ली. Attack Collection. जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक वैसा कमाल नहीं कर पाई है, जैसा ट्रेलर देख की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने पहले दिन केवल 3.51 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म समीक्षक व ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी सोशल मीडिया पर जानकारी दी और कहा कि सम्मानजनक कमाई के लिए फिल्म को शनिवार व रविवार को शुक्रवार के बेहतर परफॉर्म करना होगा। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। और 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।
अटैक के लिए उम्मीद थी फिल्म पहले दिन चार-पांच करोड़ रुपए का बिजनेस कर ले जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म को मिक्स्ट रिव्यूज मिले। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म आरआरआर का नशा लोगों से सिर से उतरा नहीं। इसी कारण फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें- Attack Collection- RRR के आगे नहीं टिकी John Abraham की अटैक, आरआरआर पहुंची 150 करोड़ के करीब
आरआरआर ने मचाया धमाल-
फिल्म ने आठ दिनों में केवल हिंदी भाषा से ही 146.07 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। और शनिवार को 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। पहले सप्ताह में फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर से 710 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।।वहीं भारत से 560 करोड़ रुपए ग्रॉस करमाी कर ली है।