Thursday , June 1 2023

Anjali Arora Biography, Wiki, Age: अंजलि अरोड़ा की क्यूटनेस पर फिदा रहते हैं फैंस, कच्चा बादाम वीडियो रील ने रातो-रात बनाया स्टार

नई दिल्ली. Kachcha Badam Fame Actress Anjali Arora Biography- अंजली अरोड़ा एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फैंस अंजली की क्यूटनेस पर फिदा रहते हैं। कच्चा बादाम सॉन्ग पर उनका रील वीडियो इतना फेमस हुआ कि इंस्टाग्राम पर रातो-रात 10 मिलियन से ज्यादा उनके फॉलोअर्स हो गये। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के लॉकअप शो की वह सेकंड रनअप भी रही थीं। हाल ही में उनका सूफी-सूफी गाना रिलीज हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कई वीडियो अल्बम में भी काम किया है। पंजाबी गानों के अलावा, अंजलि अरोड़ा ने कई पंजाबी और हरियाणवी म्युजिक अल्बम में काम किया है। आइये जानते हैं कि कौन है 23 वर्षीय लड़की अंजली अरोड़ा जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है…

अंजली अरोड़ा का जन्म 3 नवंबर 1999 को पंजाब में हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गईं, जहां उनकी पढ़ाई लिखाई हुई। स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। वह एक उच्च वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अंजली के परिवार में उनके माता-पिता अलावा उनका एक बड़ा भाई है, जिसका नाम अभिषेक अरोड़ा है। दोनों में खूब पटती है। इसके अलावा चाचा-चाची भी हैं, जिनके दो बेटे हैं। दादा और दादी भी हैं। अभी वह अविवाहित हैं। अंजलि अरोड़ा अपने परिवार के बेहद करीब हैं और परिवार के सदस्यों के साथ अपना समय बिताना पसंद करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश संसनलाल उनके बॉयफ्रेंड हैं जो पिछले दो वर्ष से उन्हें डेट कर रहे हैं। हाल ही में जब कथित तौर पर अंजली का प्राइवेट एमएमएस वीडियो लीक हुआ था तो उन्होंने ट्रोलर्स को खूब लताड़ लगाई थी।

पढ़ाई में थीं काफी होशियार
अंजलि पढ़ाई में इतनी होशियार थीं कि उसके परिजनों को लगता था कि वह यूपीएससी क्वालिफाई कर अफसर बनेंगी। लेकिन, अंजली को पढ़ाई के साथ-साथ डांसिंग और एक्टिंग का भी शौक था। यह शौक नहीं बल्कि उनका जुनून था। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया करियर की शुरुआत उन्होंने टिकटॉक से ही की थी। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो हिट हुए, लेकिन कच्चा बादाम ने उन्हें सोशल मीडिया सनसनी बना दिया।

यह भी पढ़ें: Private MMS Leak पर बोलीं कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा, अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता…

2020 में हुए 5 मिलियन फॉलोअर्स
अरोड़ा एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह सक्रिय रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, Moj, और कई अन्य सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। शुरुआत उनकी भी कुछ खास नहीं रही। शुरुआती वीडियोज पर काफी कम व्यूज आते थे। लेकिन. हीरोपंती फिल्म के डायलॉग पर बना उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लाखों व्यूज आए। वहीं, साल 2018 में उनका कोई भी वीडियो वायरल नहीं हुआ। लेकिन, 2019 में उनके टिकटॉक पर 100K फॉलोअर्स पूरे हो गए। 2020 आते ही उनके कई वीडियो वायरल हो गए और टिकटॉक पर फॉलोअर्स की संख्या 5 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई। इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेशन और डांसिंग वीडियो के अलावा स्टोरी वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया था।

YouTube व्लॉग्स पर शेयर करती हैं अपनी बातें
टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर पहले अंजली का यूजरनेम अंजलि अरोड़ा था। लेकिन, बाद में जिसे उन्होंने बदलकर अंजीमैक्सुऑफिशियल रखा। अंजली अरोड़ा का एक YouTube चैनल भी है, जहां वह दर्शकों के साथ अपने YouTube व्लॉग्स के माध्यम से रोजमर्रा की बातें शेयर करती हैं।

कई भाषाओं की जानकार हैं अंजलि अरोड़ा
हिंदी, पणबी, हरियाणवी और अंग्रेजी जैसी कई भाषाओं में निपुण अंजली पशु प्रेमी भी हैं। उनके घर पर एक पालतू कुत्ता है, जिसके साथ की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंजलि का वजन 55 किलोग्राम है। उनकी आंखों और बालों का रंग भूरा है। लंबाई 5 फीट 8 इंच है।

यह भी पढ़ें: कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल, ‘मैं उस रात रूसी लड़के के साथ…’