
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुवार को अमोनिया गैस रिसाव के कारण 50 से अधिक श्रमिक (अधिकांश महिलाएं) बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कथित तौर पर यह घटना अलीगढ़ के रोरावर इलाके में स्थित एक मीट फैक्ट्री में हुई। घटना के समय मौके पर ज्यादातर महिलाएं काम कर रही थीं। गैस के रिसाव से सभी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके तुरंत बाद श्रमिकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि वे किसी भी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मीट फैक्ट्री का ना अल दुआ मीट फैक्ट्री हैं।
फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज-
डीआईजी का कहना है कि फैक्ट्री स्वामी हाजी जहीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फैक्ट्री के कर्मचारियों की भी होगी जांच। अलीगढ़ डीएम ने बताया कि रोरावर इलाके में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव के बारे में जानकारी मिली, जहां ज्यादातर महिलाएं पैकेजिंग का काम करती थीं। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लगभग 50 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सभी की हालत स्थिर है।”