Sunday , May 28 2023

UP Elections 2022: अखिलेश ने स्वीकार किया अमित शाह का चैंलेंज, कहा- समय और जगह बतायें

लखनऊ. UP Elections 2022- उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है। केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह की चुनौती स्वीकार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं। सच को तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। वो जगह बताएं, समय बताएं!

शनिवार को मुजफ्फरनगर में मतदाता संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कानून-व्यवस्था की बात करने वाले अखिलेश यादव को लाज नहीं आती। हिम्मत है तो अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेसवार्ता करें। उन्होंने दावा किया था कि योगी सरकार में लूट, हत्या और बलात्कार के मामलों में कमी आई है, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की ही बात होती थी।