Thursday , June 1 2023

Agneepath Scheme- तीन महीनों में शुरू हो जाएगी ‘अग्निवीरों’ की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

लखनऊ. Agneepath Scheme Recruitment Process. भारतीय युवा सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के सपने को ‘अग्निपथ योजना’ के जरिये साकार करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है| अब वह राष्ट्र की सेवा करने का अपना सपना सशत्र बलों में शामिल होकर कर सकता है| यह योजना ‘राष्ट्रीय एकीकरण’ के लक्ष्य के साथ सभी क्षेत्रों की महिलाओं के साथ सभी युवाओं को सामान अवसर देगा| कठोर एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिये सर्वश्रेष्ठ युवाओं को चयनित कर बदलती परिस्थिति के अनुकूल युवाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा|

पात्रता
आवेदकों की आयु सीमा 17 से 21 वर्ष तक निर्धारित की गयी है|

भर्ती होने की अवधि
सेवा सम्बंधित अधनियम के तहत आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि सहित चार साल की सेवा अवधि के लिए भर्ती किया जायेगा| पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी|

राष्ट्र सेवा का अवसर कैसे?
पहाड़ों से लेकर रेगिस्तानों के इलाकों में जल, थल या वायु में राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिलेगा|

वित्तीय पैकेज
पहले साल का वार्षिक पैकेज लगभग 4.76 लाख रूपए रहेगा और चौथे साल का वार्षिक पैकेज लगभग 6.92 लाख रूपए रहेगा|

सेवा निधि के नियम
हर एक अग्नीवर को अपने मासिक वेतन का 30% का योगदान देना होगा| फिर चार वर्षों के बाद लगभग 11.71 लाख रूपए मिलेंगे जो आयकर से मुक्त होगा|

इन सबके अतिरिक्त सेवा के दौरान मृत्यु व चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा निर्धारित दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर मुवावजा दिया जायेगा|

कार्यकाल पूरा होने के बाद
चार साल की अवधि के बाद सभी उम्मीदवार ‘सेवा निधि’ के हक़दार होंगे| जिसके बाद केंद्रीय पारदर्शी स्क्रीनिंग व प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा| जिसके बाद नियमित कैडर में भर्ती के लिए अग्नीवर स्वेक्षा से आवेदन कर सकते हैं| और नियमित कैडर में भर्ती होने के बाद नियमित सैन्य तौर पर निर्धारित वेतन व मौजूदा नियमों के अनुसार पेंशन दिया जायेगा|