
अयोध्या. Adipurush Teaser Launch in Ayodhya. साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन ने आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का अयोध्या में टीजर लॉन्च किया। टीजर लॉन्च के लिए खास इंतेजाम किए गए थे। लॉन्च से पहले फिल्म की टीम ने रामलला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। साधू-संतों ने फिल्म की सफलता का आशीर्वाद दिया। टीजर लॉन्च के भव्य कार्यक्रम में लगभग 10,000 लोग मौजूद थे। राम की पैड़ी घाट पर इसे आयोजित किया गया था। शाम 7:11 बजे, प्रभास, कृति सनोन, निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार की उपस्थिति में फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया गया।
सरयू नदी से निकले ‘आदिपुरुष’-
हालांकि, जिस तरह से इसे लॉन्च किया गया, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया। कई सारे लोग सरयू नदी के किनारे डमरू बजाने लगे। और अचानक से 50 फीट साइज का फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर सरयू नदी से धीर-धीर बाहर निकलता। है। इतना बड़ा पोस्टर में प्रभास को भगवान राम के रूप में देख मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। जैसा कि पेक्षित था, पोस्टर शानदार था, लेकिन जिस तरह से इसका अनावरण किया गया उसने उसके प्रभाव को कई ज्यादा बढ़ा दिया।
टीजर को स्टेज पर लगे बड़े स्क्रीन पर भी दिखाया गया। सरयू पर एक विशेष रूप से निर्मित पुल से चलने के बाद प्रभास, कृति सनोन, निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के मंच पर आने के बाद पोस्टर और टीज़र दोनों जारी किए गए। कार्यक्रम के लिए 250 पुलिसकर्मियों और 200 बाउंसरों को तैनात किया गया था। आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।