Thursday , June 1 2023

पिया गांजा और अंधविश्वास में छह साल के बच्चे की ले ली जा, आरोपी बोले- भगवान शिव मांग रहे थे बलि

नई दिल्ली. एक दिल दहला देने वाले मामले में दक्षिण दिल्ली में एक निर्माण स्थल पर दो लड़कों ने छह साल के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों ने लोधी रोड के पास निर्माण स्थल पर मृत बच्चे के माता-पिता को रोते हुए अपने बेटे के शव को पकड़े हुए पाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई, जिसने दोनों लड़कों द्वारा इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया। दंपति के दो और बच्चे हैं, एक दो साल का और दूसरा मृत लड़के से बड़ा है।

पिता ने ढूंढा बेटे का शव-

दंपति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वे रात के खाने के बाद निर्माण स्थल पर भजन गा रहे थे। इस बीच उनका बेटा गायब हो गया। लड़के के पिता ने कहा कि उन्होंने पास की झुग्गियों में बेटे को तलाशा। इस दौरान एक झुग्गी के फर्श पर उन्होंने खून देखा। उसने कहा कि जब जबरदस्ती दरवाजा खोला, तो देखा कि उनका बेटा खून से लतफथ हैं और आरोपी दोनों लड़के साथ में हैं।

आरोपी बोला- भगवान शिव मांग रहे थे बलि-

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों – विजय कुमार (19) और अमर कुमार (22)- ने छह वर्षीय बच्चे की हत्या करने से पहले गांजा पिया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने उन्हें बताया कि भगवान शिव का प्रसाद समझ उसे खाने के बाद वे भजन स्थल पर गए। वहां पर उन्होंने अगरबत्ती मांगी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी जब अपनी झुग्गी में लौट रहे थे तो उन्हें लगा कि भगवान शिव एक बच्चे की बलि मांग रहे हैं। फिर वे बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गए और रसोई के चाकू से उसका गला काट दिया। दोनों आरोपी बिहार से हैं।