Thursday , June 1 2023

पीएम मोदी ने 5G को किया लॉन्च, आठ शहरों में आज ही से शुरू, देखें लिस्ट

दिल्ली. 5G launch in India. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में एक दूरसंचार कार्यक्रम में भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत की। यह सेवा 2024 तक पूरे देश को दी जाएगी, जो भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदल देगी। फिलहाल दिल्ली, वाराणसी, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और सिलीगुड़ी जैसे आठ शहरों में 5जी सेवा आज से शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1-4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण में बहुप्रतीक्षित सेवा का शुभारंभ किया। भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कार्यक्रम में कहा भारती एयरटेल की 5जी सेवा शनिवार से आठ शहरों में उपलब्ध होगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद, पीएम मोदी ने विभिन्न दूरसंचार ऑपरेटरों और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं द्वारा बनाए गए पवेलियन्स का दौरा किया। उन्होंने जाना कि 5G क्या कर सकता है। उन्होंने रिलायंस जियो के स्टॉल से शुरुआत की, जहां उन्होंने ‘ट्रू 5जी’ डिवाइस को देखा और जियो ग्लास के जरिए इसके उपयोग को अनुभव किया।

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल और वोडाफोन आइडिया के कुमार मंगलम बिड़ला के साथ उन्होंने एंड-टू-एंड 5जी तकनीक के स्वदेशी विकास को समझने में काफी समय बिताया। इसके बाद उन्होंने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, सी-डॉट और अन्य के स्टालों का दौरा किया।