Tuesday , June 6 2023

Tourist Places in India: दोस्तों या लाइफ पार्टनर संग इन जगहों पर घूमने में आएगा सबसे ज्यादा मजा

लखनऊ. 5 Tourist Places to Visit in India with Friends – यूं तो भारत में घूमने के लिए अनगिनत खूबसूरत धार्मिक देव स्थान हैं| जहाँ आप अपने परिवार, दोस्तों, लाइफ पार्टनर या किसी अन्य व्यक्ति के साथ बार-बार जा सकते हैं| लेकिन कुछ ऐसी जगह भी हैं जहाँ आप परिवार वालों के साथ नहीं जा सकते, और ना शायद कभी जाना पसंद करें| पर अगर उन्ही जगहों पर अगर आपसे दोस्तों या पार्टनर के साथ जाने को कहा जाये तो आप झट से तैयार हो जायेंगे| आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहाँ आप काम से ब्रेक लेकर दोस्त/पार्टनर संग छुटियाँ बिताने जा सकते हैं –

1) पुडुचेरी/पांडिचेरी (Pondicherry)
पांडिचेरी या पुडुचेरी भारत का केंद्र शासित प्रदेश है जो बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है, और चेन्नई से लगभग 162 कि.मी की दूरी पर है| यह जगह अद्भुत प्राकर्तिक सुंदरता से परिपूर्ण है| यहां पर सूर्योदय, सूर्यास्त के अद्भुत नज़ारे से लेकर कई वाटर एक्टिविटी, एडवेंचर्स,ऑरबिंदो आश्रम (मानसिक शांति और दार्शानिक ज्ञान के लिए प्रशिद्ध), लाइट हाउस, ऐतिहासिक राज निवास, फ्रेंच युद्ध स्मारक, मंदिर और बीच (beach) मिलेंगे| पांडिचेरी का माहौल युवा-वर्ग के लिए ज्यादा लुभावना है, क्योकि यहां ज्यादा उम्र वाले लोग बहुत ही कम या ना के बराबर ही दिखेंगे, और साथ ही बीच पर आपको कपल्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो आपको फॅमिली के साथ awkward महसूस करा सकता है|

2) कसोल, हिमाचल प्रदेश (Kasol,Himachal Pradesh)
हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी में बसा कसोल गाँव, कुल्लू से लगभग 40 कि.मी की दूरी पर स्थित है| यह जगह एडवेंचर में रूचि रखने वालों के लिए ज्यादा लोकप्रिय है| ट्रेकर्स के लिए यहां खीर गंगा ट्रेक, मलाना, द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ट्रेक से लेकर मणिकर्ण (बिमारियों को ठीक करने के लिए प्रशिद्ध), इजराइली खाना, प्राकृतिक सौंदर्य और लोकल मार्किट में शोपिंग करने की जगहें खूब मिलेंगी| यहां आकर आप खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं| पर यह जगह मेरिओना के लिए मशहूर है, इसलिए यहां परिवार के साथ जाने से बचें|

kheerganga trekking BanBanjara

यह भी पढ़ें- Indian Tourism- ये हैं भारत में घूमने की खास जगह, यहां रुकने और खाने-पीने के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा, फ्री सुविधा

3) मलाणा, हिमाचल प्रदेश (Malana, Himachal Pradesh)
कुल्लू में स्थित मलाणा अपनी धार्मिक मान्यताओं और मजबूत संस्कृति के लिए जाना जाता है| यहां घने जंगलों के बीच ट्रेकिंग, मणिकरण साहिब (हिन्दू और सिख समुदाय के लिए प्रशिद्ध), खीर-गंगा, चंद्रखनी पास से लेकर भृगु झीक, वैष्णव देवी मंदिर और कईं अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर लुफ्त उठा सकते हैं| लेकिन मलाणा गाँव अपने परिवार के साथ आकर महंगा पड सकता है, अगर आपके घर में धूम्रपान जैसी चीजे बिलकुल भी नहीं स्वीकार्य है| क्योकि यहां आपको जगह-जगह पर धूम्रपान करते लोग दिख जायेंगे, जो धूम्रपान करना नार्मल समझते हैं|

4) ओजरान बीच, गोवा (Ozran Beach, Goa)
गोवा नाम सुनते ही मन में ख्याल आता है, यहां परिवार वालों के साथ कैसे जाये| पर अगर जा भी रहे हैं, तो कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पहुंचकर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है| दरअसल, यहां पर भारी मात्रा में विदेशों से लोग आते हैं जो अक्सर बिकनी और शॉर्ट्स पहने ही आपको नजर आएंगे| इसलिए यहां आप दोस्तों या पार्टनर के साथ ही जाने का प्लान बनाएं|

5) गोकर्ण, कर्णाटक (Gokarna, Karnataka)
गोकर्ण कर्णाटक में स्थित एक छोटा सा शहर है जो समुद्रीय तटों, प्राचीन मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है| यहां पर देश-विदेश से भारी मात्रा में लोग आते हैं, क्योकि यहां के समुद्रीय तटों का माहौल बहुत हद तक गोवा जैसा ही लगेगा| यहां स्थित पैराडाइस बीच पर आपको कपल्स और सन-बाथ का मज़ा लेते हुए कईं लोग दिखेंगे| जो आपको आपके परिवार वालों के साथ जाने पर शर्मिंदा कर सकता है|

यह भी पढ़ें- July Festival 2022– जुलाई में चातुर्मास और गुप्त नवरात्र, जानें- इस महीने पड़ने वाले तीज, व्रत और त्योहारों के बारे में

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है? 01 जुलाई से बदल गये हैं ये 9 नियम, जिनका सीधा आपकी जेब पर होगा असर