Wednesday , March 22 2023

2024 Election: अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, 2024 चुनाव के लिए ममता बनर्जी से मिल कर दी बड़ी घोषणा

दिल्ली. 2024 में भाजपा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों के साथ एकजुट लड़ाई लड़ने की कांग्रेस की योजना कमजोर होती दिख रही है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव दोनों ने आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह बात कही।

कांग्रेस को चेतावनी-

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद कहा, “तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस और भाजपा दोनों से दूरी बनाए रखते हुए अपने तरीके से चलेगी।” हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी “फिलहाल तीसरे मोर्चे की बात नहीं कर रही है”, जबकि चेतावनी दी कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि यह विपक्ष का “बिग बॉस” है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के बाद, बंदोपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की रणनीति के लिए “शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों” के साथ विचार-विमर्श करेगी।

“यूपी में भाजपा को हरा सकते हैं, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है”

अखिलेश यादव ने भी इसी तरह की टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी और वह टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। बंगाल में, हम ममता दीदी के साथ हैं। अभी हमारा रुख यह है कि हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी हमारे संविधान की रक्षा के लिए कोई भी बलिदान करने के लिए तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सकते हैं, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है।